{"_id":"597f6d834f1c1bd8588b485a","slug":"51501523331-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती से हटाई जाए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती से हटाई जाए रोक
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सहायक अध्यापक भर्ती पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भर्ती से रोक हटाकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।
अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए 15 दिसंबर 2016 को 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश घोषित किया गया। जिसकी काउंसलिंग संपन्न हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के एक लाख से अधिक पद रिक्त हो चुके हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार द्वारा इस भर्ती पर लगाई गई रोक को हटाकर काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों केे नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। इस मौके पर मनीष मिश्र, अविनाश, गौरव, सालिक, शिवम आदि उपस्थित थे।