{"_id":"597395a64f1c1bf6068b47e8","slug":"51500747174-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से बालक की मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर नौ गौरीशंकर मोहल्ले में शनिवार की सुबह करेंट लगने से बालक की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
छोटी सी लापरवाही कभी-कभी जीवन में न भूलने वाला दंश दे जाती है। ऐसी ही एक घटना शनिवार को हुई जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ में। गौरीशंकर मोहल्ला निवासी लल्लन साहनी की पांच बेटियां थीं। काफी मनौती के बाद उन्हें एक बेटा पैदा हुआ, जिसका नाम कृष्णा उर्फ गोलू रखा। तीन वर्ष का गोलू शनिवार सुबह घर में खेल रहा था। इस दौरान उसने मकान के मुख्य गेट में लगा चैनल पकड़ लिया। चैनल में करेंट उतरने की वजह से गोलू झुलस गया। तार कटने से चैनल में करेंट उतर रहा था। परिवार के लोग जब तक गोलू को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से सबका रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।