फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गोदाम की जांच को लेकर डीएसओ और डिप्टी आरएमओ आमने सामने

गोदाम की जांच को लेकर डीएसओ और डिप्टी आरएमओ आमने सामने

Fri, 21 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोदाम की जांच को लेकर डीएसओ और डिप्टी आरएमओ आमने सामने
आजमगढ़। मासिक सत्यापन के लिए जहानागंज पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी को गोदाम इंचार्ज वहां से गायब मिले। बात करने पर पता चला कि वो डिप्टी आरएमओ के पास हैं। बुलाने को लेकर डिप्टी आरएमओ और डीएसओ आमने-सामने आ गए। डीएसओ का आरोप है कि उनसे कहा गया कि तुम क्या फूड कमिश्नर हो? वहीं, डिप्टी आरएमओ ने बताया कि डीएसओ ने अभद्रता की और मंडलीय अधिकारियों को गाली भी दी। बाद में पहुंचे गोदाम इंचार्ज के भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर डीएम के आदेश पर गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं, दोनों अधिकारियों के बीच हुई रार पर जीएम ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा शुक्रवार दोपहर जहानागंज में मार्केटिंग गेदाम के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोदाम बंद मिला और इंचार्ज मार्केटिंग इंस्पेक्टर हेमंत सिंह गायब मिले। पता चला कि वो डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल के पास हैं। डीएसओ का आरोप है कि उन्हें बुलाया गया तो डिप्टी आरएमओ भड़क गए और यहां तक कह दिया कि क्या तुम फूड कमिश्नर हो। डीएम से शिकायत के बाद शाम साढ़े चार बजे साथियों के साथ गोदाम इंचार्ज पहुंचे तो उनके पास रजिस्टर नहीं था। मांगने पर लाने गए तो वापस नहीं आए। डीएसओ ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उनके आदेश पर गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं, डिप्टी आरएमओ का कहना है कि डीएसओ ने उनके साथ अभद्रता की। मंडलीय अधिकारियों को गाली दी। डीएम को मामले से अवगत करा दिया गया है। वहीं डीएम ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन

---------------------------
जांच में गोदाम बंद मिला। गोदान इंचार्ज को बुलाने पर डिप्टी आरएमओ रोड़ा अटका रहे थे।न जब जांच के लिए बुलाने का दबाव बनाया गया तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या तुम फूड कमिश्नर हो। कलई न खुले इसलिए जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। निकासी शुरू होने वाली है इससे पहले सत्यापन जरूरी था। डीएम को मामले से अवगत करा दिया है। गोदाम सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवमणि मिश्रा, डीएसओ
----------------------------
डीएसओ का फोन आया था। उन्होंने फोन पर काफी अभद्रता से बात की। गोदाम इंचार्ज को मैंने बुलाया था। गोदाम खुला था। वहां एक मार्केटिंग इंस्पेक्टर भी था। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को गाली दी है। अपने विभाग की कमियां वो नहीं देखते हैं। वसूली के लिए दूसरे विभाग को परेशान किया जाता है। डीएम से बात की गई है। डीएसओ से नहीं बल्कि एसडीएम से गोदाम की जांच कराने की मांग की गई है।
आरपी पटेल, डिप्टी आरएमओ
------------------------------
गोदाम इंचार्ज के न मिलने और रजिस्टर नहीं दिखाने पर उसे सील करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों की ओर से शिखायतकी गई है। जांच की जा रही है।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed