फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50,000 members purchased shares worth 86 lakh rupees from the cooperatives

Azamgarh News: 50 हजार सदस्यों ने खरीदे समितियों के 86 लाख के शेयर

Wed, 24 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
50,000 members purchased shares worth 86 lakh rupees from the cooperatives
आजमगढ़। सहकारिता विभाग ने सदस्यता महाभियान के तहत समितियों पर 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। सदस्यों ने समितियों के 86 लाख के शेयर खरीदे। अब इनको प्राथमिकता के आधार पर कम ब्याज पर ऋण के साथ ही खाद- बीज की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 250 साधन सहकारी समितियां हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को खाद- बीज और ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे वह अपनी खेती की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। बीच में देखरेख के अभाव में कई समितियां बंद हो गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार में केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद समितियों के पुनरोद्धार और समृद्ध बनाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन के निर्देश पर सहकारिता विभाग सदस्यता महाभियान चला जा रहा है क्योंकि समितियों से अब उन्हीं किसानों को खाद- बीज और कम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिल सकेगी जो उसके सदस्य होंगे। पिछली बार पी पैक्स महाभियान के तहत समितियों पर 72 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष भी प्रति समिति पर कम से कम 200 सदस्य और जिले में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य आया था। इसके लिए शासन की तरफ से 21 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया था और प्रति किसान को 100- 100 रुपये के दो शेयर खरीदने थे। बीते सितंबर माह से सदस्यता महाभियान शुरू हुआ था। लगभग चार माह में सहकारिता विभाग ने 50 समिति सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया। इन सदस्यों ने समितियों के 86 लाख के शेयर खरीदे। समिति का सदस्य बनने के बाद अब इन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर विभाग की तरफ से खाद- बीज और कम ब्याज पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिले की 250 समितियों पर 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य था। इसको पूरा कर लिया गया है। सदस्य किसानों ने समितियों के 86 लाख के शेयर खरीदे हैं। समिति से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ इनको प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। - अजय कुमार, एआर सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed