फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5,000 people commute using a temporary wooden-plank bridge at Kolghat.

Azamgarh News: कोलघाट पर पटरे का अस्थायी पुल बनाकर अाते-जाते हैं 5000 लोग

Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
5,000 people commute using a temporary wooden-plank bridge at Kolghat.
बांस-बल्ली के सहारे बना दाउदपुर-ककरहटाकोल घाट पर बना पुल। संवाद
दाउदपुर-ककरहटा कोलघाट पर तमसा नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से आसपास के सात गांवों के करीब 5000 लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ सदर और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर लोग बांस-बल्ली-पटरे से बने अस्थायी पुल चह के सहारे नदी पार करते हैं। बरसात में यह पुल बह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।
विज्ञापन

तमसा नदी के एक ओर पल्हनी विकास खंड और दूसरी ओर सठियांव विकास खंड है। पल्हनी के चिंवटहीं, सलारपुर, दाउदपुर, भीतरी मंझरिया तथा सठियांव के ककरहटा कोलघाट, मनचोभा और उकरौड़ा सहित कई गांवों के लोग इसी रास्ते से आजमगढ़ शहर और मुबारकपुर आते-जाते हैं। प्रतिदिन सुबह से देर रात तक हजारों लोग इस अस्थायी पुल का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी आपात स्थिति में होती है। बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने से कई मरीजों की जान भी जा चुकी है।

हर वर्ष बाढ़ में ‘’चह’’ बह जाता है। इसके बाद स्थानीय लोग और संचालक मिलकर डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च कर दोबारा इसका निर्माण कराते हैं। इसके बावजूद लोगों को हर बार नदी पार करने के लिए 50 से 60 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed