फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 villages of Haraiya and Maharajganj turned into islands

हरैया और महराजगंज के 50 गांव टापू में तब्दील

Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
50 villages of Haraiya and Maharajganj turned into islands
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सेमरी गांव के लोग विस्थापित होकर बंधे पर शरण लिए हुए हैं। बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी की बाढ़ का पानी सेमरी गांव में घुसने लगा है। नदी और बंधा के बिच रास्ता भी डूब गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ग्रामीणों के चेहरों पर शिकन बढ़ती जा रही है। देवारा खास राजा, बांका बूढ़न पट्टी गांव के ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। सेमरी, देवारा खास राजा, बांका आदि गांव के लोगों का पूरा खेत पानी में डूब गया है। जिससे किसान परेशान हैं। हरैया व महराजगंज क्षेत्र के 50 गांव बने टापू में तब्दील हो गए हैं। घाघरा नदी के तटीय इलाकों में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं। हरैया विकासखंड के चक्की, देवारा खास राजा, बांका, मानिकपुर, इस्माइलपुर समेत कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं। धान और गन्ना की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई हैं। हाजीपुर के पास पुलिया पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इन गांवों का संपर्क मार्ग पानी में डूबा हुआ है। आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। सेमरी गांव के घरों में कई-कई फुट तक पानी भरा है। सड़क और गलियारों पर नाव चल रही हैं। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

हरैया और महाराजगंज ब्लाक के 41 विद्यालय प्रभावित
लाटघाट। हरैया शिक्षा क्षेत्र के 20 प्राथमिक और आठ जूनियर हाईस्कूल तथा महाराजगंज शिक्षा क्षेत्र के तीन जूनियर हाई स्कूल और 10 प्राथमिक विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी जमा होने से हजारों बच्चों का शिक्षण कार्य बाधित है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रभावित स्कूलों के अध्यापकों को नजदीक के विद्यालय में रखा गया है। महाराजगंज के प्रभावित शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में प्राइमरी के 1131 और जूनियर के 167 बच्चे शिक्षा से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
बाढ़ चौकियां हुई सक्रिय
लाटघाट। काफी दिनों से निष्क्रिय चल रही बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिखाई दी। हाजीपुर बाढ़ चौकी पर डा. जितेंद्र कुमार ब्रिज ने बताया कि बुधवार को करीब 50 मरीज आए। जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा संबंधी रोग, उल्टी दस्त के लोग आए। जिनकी जांच कर दवा दी गई। लेकिन ब्लीचिंग पाउडर अभी नहीं मिला है, मिलने पर गांव में वितरित कराया जाएगा।
घाघरा नदी का जलस्तर
गेज मंगलवार बुधवार खतरा बिंदु
डिघिया 71.44 71.48 70.40
बदरहुंआ 71.15 71.20 71.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed