फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 thousand rupees reward arrested in Sonkar couple murder case

Azamgarh News: सोनकर दंपती हत्याकांड में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees reward arrested in Sonkar couple murder case
आजमगढ़। निजामाबाद थाना के परसहां गांव में हुए सोनकर दंपती हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी अपराधी को यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने मुम्बई के पनवल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में शामिल चार अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

परसहां गांव निवासी विश्वनाथ सोनकर व उनकी पत्नी शनिचरी देवी की 25 जून की रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं शनिचरी देवी के हाथ में पहने चांदी के कड़े को निकलने के लिए हत्यारोपियों ने उनका हाथ भी काट कर अगल कर दिया था। मृत दंपति के पुत्र रामलखन सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्त नसीम उर्फ लबू को सात सितंबर को गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त जुबैर उर्फ वकील सात सितंबर को ही जहानागंज पुलिस संग हुई मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ। पांच अक्टूबर को अभियुक्त सुफियान की गिरफ्तारी की गई। वहीं अभियुक्त इरशाद उर्फ हौदा छह अक्टूबर को एसटीएफ लखनऊ टीम की पकड़ में आया। इस मामले में हारिश उर्फ छोटू फरार चल रहा था। जिस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। जिसे यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने मुम्बई के पनवले रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मृत दंपति काफी जेवरात पहनते थे, जिसके चलते ही साथियों के साथ मिल कर उन्हें लूटने की योजना बनाया। उन्हें डरा धमका कर लूटने की योजना थी लेकिन उनके द्वारा विरोध करने पर हत्या कर दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त पर ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उस पर आईजी आजमगढ़ द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed