फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 thousand cash stolen by breaking the lock of tire shop, thieves also took away DVR

Azamgarh News: टायर की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार नकद चोरी, डीवीआर भी उठा ले गए चोर

Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash stolen by breaking the lock of tire shop, thieves also took away DVR
रानी की सराय। बेलइसा स्थित नवीन सब्जी मंडी गेट के सामने टायर की दुकान का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार की रात काउंटर में रखे 50 हजार रुपये नकदी और दो एटीएम कार्ड उठ ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। चोर दोनों एटीएम कार्ड से 65 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। पुलिस दुकानों के आसपास के सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक निवासी रमेश चंद्र बरनवाल ने बताया कि बेलइसा स्थित नवीन सब्जी मंडी के दूसरे गेट के सामने उनकी टायर की दुकान है। वह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे थे। पीड़ित ने बताया कि चोर कैश काउंटर से 50 नकद, दो एटीएम कार्ड और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उठा ले गए है। मंडी के लोगों ने दुकान का शटर खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रमेश चंद्र बरनवाल ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने मौके से चप्पल, रम्भा और कपड़े बरामद किए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक एटीएम कार्ड से 25 हजार और दूसरे कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उधर, जहानागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में शुक्रवार की रात दुर्गा मंदिर में से चोर मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगे सोने के मुकुट और जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को शनिवार सुबह हुई। मंदिर के मालिक ने जहानागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मंदिर के मालिक सुहवल निवासी लालता सिंह ने बताया कि मां दुर्गा का सोने के मुकुट, हार, नथिया व बाली से शृंगार किया गया था। गहने की कीमत लाखों रुपये हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर जांच-की। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी रामजनम यादव की बाइक जगरनाथ सराय से चोरी हो गई थी। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed