फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 percent ambulance Kovid-19 reserve for patients

50 फीसद एंबुलेंस कोविड-19 मरीजों के लिए हो रिजर्व

Thu, 08 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
50 percent ambulance Kovid-19 reserve for patients
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्थापित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण के रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक हुई। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि प्रतिदिन बाजार बन्द होने के बाद सैनिटाइजेशन कराएं। 50 प्रतिशत एंबुलेंस कोविड मरीजों के लिए रिजर्व करने के निर्देश दिए। शहर के सभी प्रमुख बाजारों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करने के निर्देश किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रमुख मंडी स्थलों पर भी तत्काल कोविड हेल्प डेस्क एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो। शहर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियाशील करने के साथ ही आमजन को जागरूक किया जाए। कोविड कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर-18008896734 पर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना देने की अपील की। लैडलाइन नंबर- 05462-356039, 356040, 356041, 356044 पर भी सूचना दी जा सकती है। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, बीएसए अम्ब्रीश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed