{"_id":"678bf2f1a7a5032bbe0278fd","slug":"50-hindu-couples-got-married-one-muslim-couple-read-nikah-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-126394-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 50 हिंदू जोड़ोें ने किया विवाह, एक मुस्लिम जोड़े ने पढ़ा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 50 हिंदू जोड़ोें ने किया विवाह, एक मुस्लिम जोड़े ने पढ़ा निकाह
विज्ञापन
सगड़ी। प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में शनिवार को 51 जोड़े दंपति बने। इस दौरान 50 हिंदू जोड़ों ने जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, वहीं एक मुस्लिम जोड़े ने भी निकाह पढ़ा।
इस दौरान वर वधू ने एकदूसरे को जयमाल पहनाया। विवाह संपन्न होने के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष सिंह ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
कहा कि यह योजना बहुत ही कल्याणकारी सिद्ध हो रही है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
अरविंद जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सामूहिक विवाह योजना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले लड़कियों के खाते में 35 हजार नकद और 15 हजार का उपहार दिया गया।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र, सोनू सिंह, मुन्नू सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी, मुकेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।