फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 bighas of wheat crop burnt to ashes in fire

Azamgarh News: अगलगी में 50 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
50 bighas of wheat crop burnt to ashes in fire
थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित पश्चिमी सिवान में सोमवार को दिन में अज्ञात कारणों से खड़े गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। तेज चल रही पछुवा हवा से आग भड़क गई थी। गोपालपुर गांव स्थित आईटीआई कालेज के पीछे किसानों की खड़ी गेहूं की फसल लहलहा रही थी। जल्द ही गेहूं की कटाई शुरू होने वाली थी। इसी दौरान दिन में लगभग सवा दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक ढाई दर्जन से अधिक किसानों की पचास बीघा फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पछुवा हवाओं के चलते आग कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया था। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया था। घटना की जानकारी पर एसडीएम मेंहनगर संत रंजन श्रीवास्तव, सीओ मनोज रघुवंशी, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए थे। अगलगी की इस घटना में रवींद्र प्राप सिंह का पांच बीघा, चंद्रभान सिंह, हंसनाथ, हृदय, हरेंद्र व जितेंद्र का दो-दो बीघा, राजनाथ का तीन बीघा, शिव कुमार का एक बीघा, रामफेर यादव,बनवरी, भगवंता देवी, चुनरी, जियालाल समेत अन्य किसानों की गेहूं की फसल अगलगी में जल कर खाक हो गई। एसडीएम ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर अगलगी से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed