फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 bigha crops submerged dike break

तटबंध टूटने से 50 बीघे फसल डूबी

Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
50 bigha crops submerged dike break
शारदा सहायक खंड 23 माइनर की सय्यद मलिकपुर के पास तटबंध टूटने से सय्यद मलिकपुर, मोलनापुर, नंदापुर क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। लगभग 50 बीघे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। नहर विभाग की लापरवाही से किसानों की कमर पूरी तरह टूट गई। उधर ग्रामीणों ने एसडीएम को इसकी सूचना दी। जिस पर कर्मचारियों को भेज तटबंध को बंधवाया गया।
विज्ञापन


जब नहर में पानी की जरूरत थी, तब तो किसानों को पानी नहीं मिला। अब  इतना पानी आ गया है कि तटबंध पानी का बोझ नहीं संभाल पा रहा है। आए दिन जिले में तटबंध टूटने की घटनाएं हो रही है। कुछ इस तरह की घटना सोमवार की रात लालगंज तहसील क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


शारदा सहायक खंड 23 की माइनर में जैसे ही पानी आया सोमवार की रात सय्यद मलिकपुर के पास तटबंध कट गया। जिसका परिणाम रहा कि सय्यद मलिकपुर, मोलनापुर, नंदापुर क्षेत्र में पानी भर गया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तो खेत जलमग्न देखा तो उनका दिल बैठ गया। अब  उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। किसानों का कहना है कि धान की  फसल बर्बाद होने के बाद उन्होंने किसी तरह से खेत की भराई कर गेहूं की  बुआई की थी। माइनर टूटने से वह भी पूरी तरह से जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध टूटने से किसान राजेंद्र यादव, राजाराम यादव, कोमल यादव, विजय यादव, शोभनाथ यादव, भीम यादव, कुच्चन यादव, राजेश यादव, जितेंद्र यादव, रम्मन यादव, अजय कुमार, अशोक यादव, राजेश चौहान, चंदन चौहान, झूरी यादव, रामबली यादव, बाबूराम यादव, गुड्डू यादव, जित्तू यादव आदि की बोई गई फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से हम लोगों की फसल बर्बाद हुई है।

विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि महंगे खाद बीज, जोताई-बोआई तथा श्रम के बाद खेतों में फसल अंकुरित हो रही थी लेकिन जलमग्न फसलों को देख कलेजा फट रहा है। किसानों ने कहा कि यदि हम लोगों को प्रशासन की तरफ से मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।


वहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर टूटे तबबंध को सीमेंट आदि की बोरिया डलवाकर श्बंधवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed