फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5 out of 16 cases, including domestic violence, resolved

Azamgarh News: घरेलू हिंसा समेत 16 मामलों में से 5 का समाधान

Tue, 10 Mar 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
5 out of 16 cases, including domestic violence, resolved
आजमगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रिंयका मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घरेलू हिंसा से संबंधित, जमीन के विवाद आदि से संबंधित कुल 16 प्रकरण आए। इसमें पांच मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को आश्वस्त कराते हुए कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप सभी को एक सशक्त, मजबूत, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत हैं। इस दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने संबंधित विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पाॅसरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सदस्य ने रानी की सराय ब्लाक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए। यहां थाना रानी की सराय का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed