फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4704 in Mopup and 293 in second dose

मॉपअप में 4704 तो दूसरे डोज में 293 को वैक्सीन

Mon, 15 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
4704 in Mopup and 293 in second dose
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण का दूसरी डोज आज से दी जाएगी। इसके साथ प्रथम चरण के छूटे हुए लोगों का भी टीकाकरण आज से ही शुरू होगा। रविवार को स्वास्थ्य महकमा मॉपअप (छूटे) व दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए रविवार को सभी 41 बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई। मॉपअप में 4704 को टीके लगाए जाएंगे जबकि 293 लोगों को दूसरा डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले दिन चार बूथों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने थे लेकिन 293 लोगों ने ही टीके लगवाए। उनको 28 दिन बाद सोमवार को दूसरा डोज दिया जाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि दूसरे डोज उन्हीं को दिया जाएगा जिन्होंने पहले दिन टीका लगवाया था। उनके लिए जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज, सीएचसी बिलरियागंज व सीएचसी लालगंज में चार बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड भी आयोजित है, जिसमें 4704 हेल्थवर्करों की टीके लगाए जाने हैं। इनके लिए 24 केंद्रों पर 37 बूथ बनाए गए हैं। हर जगह कोरोना वैक्सीन पहुंचा दी गई है। सीएचसी मुबारकपुर पर चार स्वास्थ्यकर्मी ही टीकाकरण से वंचित रह गए थे, उनको पीएचसी सठियांव टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले को मिली है 48200 डोज वैक्सीन
आजमगढ़। जिले को अब तक 48400 डोज कोरोना वैक्सीन मिली है। जिसमें कोविडशील की 41200 डोज तो को-वैक्सीन की 7200 डोज शामिल है। 11 व 12 फरवरी को हुए फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण में को-वैक्सीन का प्रयोग कुछ बूथों पर किया गया। शेष पर कोविडशील वैक्सीन की ही डोज लगाई जा रही है। दूसरे राउंड में भी लाभार्थी को वहीं वैक्सीन लगेगी जो पहले राउंड में लगी थी। फिलहाल लक्ष्य के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन जिले में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed