फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   44 teachers awarded for outstanding work

शिक्षक की गोद में प्रलय और निर्माण दोनों : एनपी सिंह

Thu, 05 Sep 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
44 teachers awarded for outstanding work
राहुल प्रेक्षागृह में शिक्षकों को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राहुल प्रेक्षागृह में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक चन्द्रमान यादव रहे। डीएम एनपी सिंह और चार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 22 ब्लाकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 बेसिक शिक्षक को सम्मानित किया गया। 121 बेसिक शिक्षा और 36 माध्यमिक शिक्षा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिक्षक की गोद में प्रलय एवं निर्माण दोनों है। शिक्षक का कार्य बच्चों को अन्धकार से प्रकाश की ओर बढ़ाना है। व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी ज्ञान है और जो ज्ञान संवेदना रहित है, वह रेगिस्तान की तरह होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा समावेशी होनी चाहिए, शिक्षक का कार्य चरित्र निर्माण में सहयोग करना है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपका उद्देश्य बच्चों में यह शिक्षा देना है कि उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो। अग्रसेन इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य डायट अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed