फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुद कापी लिखते मिले शिक्षक, दो मोबाइल भी बरामद

खुद कापी लिखते मिले शिक्षक, दो मोबाइल भी बरामद

Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
खुद कापी लिखते मिले शिक्षक, दो मोबाइल भी बरामद
आजमगढ़। शनिवार की सुबह की पाली में परीक्षा का जायजा लेने निकले डीआईओएस डा. वीके शर्मा सगड़ी तहसील के श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक शिक्षक को परीक्षार्थी की कापी स्वयं लिखते हुए पकड़ लिया। केंद्र को डिबार करने की संस्तुति के साथ ही उसे काली सूची में डालने का निर्देश देते हुए छात्र को रस्टीकेट कर दिया। उनके निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक की ओर से महाराजगंज थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से नकल विहीन परीक्षा के दावे उस समय हवाहवाई हो गए, जब डीआईओएस शनिवार को श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जैसे ही वह अपनी टीम के साथ विद्यालय में पहुंचे तो देखा कि वित्तविहीन शिक्षक अनिल यादव द्वारा खुद एक परीक्षार्थी की कापियां लिखी जा रही थीं। टीम को देखते हुए अनिल यादव भागने लगा, जिसे टीम के सदस्यों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से लिखी हुई कापी बरामद की गई। तलाशी में अनिल के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ। डीआईओएस ने छात्र अजय पटेल को रस्टीकेट करते हुए सेंटर को डिबार करने की संस्तुति की। साथ ही उसे काली सूची में डालने का निर्देश दिया। केंद्र व्यवस्थापक रमेशचंद्र सिंह को हटाते हुए उनके स्थान पर हरिशंकर पांडेय को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि वह अनिल यादव के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। इस पर केंद्र व्यवस्थापक की ओर से महाराजगंज थाने में शिक्षक अनिल यादव के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


नकल मिलने के बाद जिस छात्र की कापी शिक्षक द्वारा लिखी जा रही थी, उसे रस्टीकेट कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक को बदलते हुए शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्र को डिबार करने की संस्तुति के साथ ही इसे काली सूची में भी डालने का निर्देश दिया गया है। - डा. वीके शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन



सुबह की पाली में 17918 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल सामान्य विज्ञान और इंटरमीडिएट गणित प्रारंभिक सांख्यिकीय की परीक्षाएं संपन्न हुई। इसमें कुल 17918 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में दो स्थानों को छोड़कर कहीं से भी नकल की शिकायत नहीं मिली। सुबह हाईस्कूल के सामान्य विज्ञान की परीक्षा में कुल एक लाख 16 हजार 306 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन इसमें 17907 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 98 हजार 399 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। वहीं, इंटर गणित प्रारंभिक सांख्यिकीय की परीक्षा में कुल 121 परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 11 छात्र अनुपस्थित रहे और 110 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र के दो विद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नदौरा और श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में नकल होते हुए मिली। बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा सक़ुशल संपन्न होने के बाद कापियों को राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने संकलन केंद्र में सुरक्षित जमा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed