फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी

भाजपा सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी

Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी
लालगंज। लालगंज तहसील प्रशासन की तरफ से मोलनापुर गांव में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर पहुंचीं थीं। चुनाव के बाद पहली बार अपने बीच सांसद को देख ग्रामीण भड़क गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पार्टी के नेताओं ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। सोमवार को इसका वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। तहसीलदार लालगंज अनिल कुमार पाठक के मुताबिक गरीबों को बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा। इसके तहत ढाई सौ लोगों को कंबल देने के लिए लालगंज तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव के चौहान बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि स्थानीय भाजपा सांसद नीलम सोनकर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं। एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रियदर्शी की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ देर के बाद गांव के तमाम महिला और पुरुष मौके पर पहुंच गए। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के अलावा सांसद के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इससे कार्यक्रम का माहौल बदल गया। ग्रामीणों का कहना था चुनाव जीतने के बाद सांसद अब तक गांव में क्यों नहीं आईं। पार्टी के पदाधिकारियों और अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और वहां से लोग चले गए। सोमवार को सुबह घटना का वीडियो सार्वजनिक होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed