फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बूथ अध्यक्षों के दम पर केंद्र में फिर बनाएंगे सरकार

बूथ अध्यक्षों के दम पर केंद्र में फिर बनाएंगे सरकार

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बूथ अध्यक्षों के दम पर केंद्र में फिर बनाएंगे सरकार
मेजवां। भाजपा लोकसभा लालगंज संचालन समिति की बैठक शनिवार को देर शाम फूलपुर कस्बा स्थिति मैरिज हाल में हुई। इसमें लोकसभा 2019 में होने वाले चुनाव में पुन: प्रधानमंत्री के पद पर नरेन्द्र मोदी को पदासीन करने का आह्वान किया गया। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने मंडल अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव संचालन समिति, लोक सभा संचालन समिति के सदस्यों से 2019 के लिए कमर कस कर तैयार हो जाने के लिए कहा। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लेना आवश्यक है। पार्टी की नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को परिचित कराएं। बूथ अध्यक्षों के दम पर ही हमने प्रदेश में सरकार बनाई है। 17 नवंबर को लोकसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। एक से 15 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। उज्ज्वला, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी। सांसद नीलम सोनकर ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संचालन आदित्य नारायण राय ने किया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, भानु प्रताप, संतोष पांडे, गोविंद कुमार यादव, अमरनाथ बरनवाल, नागेंद्र यादव, श्रीप्रकाश सिंह, हनुमंत प्रसाद सिंह, ध्रुव सिंह, अरविंद राय, संचिता बनर्जी, रमाकांत मिश्र, विष्णु मोदनवाल, ऋषिकांत राय, भानु प्रताप चौहान, अमरनाथ बरनवाल, राममणि यादव, दिलीप सिंह, आनंद गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed