फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कलेक्ट्रेटकर्मियों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कलेक्ट्रेटकर्मियों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेटकर्मियों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
आजमगढ़। उप्र कलेक्ट्रेट संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट संघ की बैठक सभागार में गुरुवार शाम को जोनल अध्यक्ष प्रमोद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 सूत्रीय मांगों के संबंध में रणनीति तैयार की गई। इससे पहले प्रमोद यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रमाकान्त सिंह जोनल अध्यक्ष प्रथम, श्रवण श्रीवास्तव अध्यक्ष, प्रवीण राय जिला एवं मंडलीय मंत्री, अरविन्द कुमार यादव, नन्दकिशोर, अशोक यादव, अखिलेश देव, रमेश कुमार, ज्योतिस्वरूप श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि हम हर परिस्थिति में तैयार रहेंगे। विजय प्रताप सिंह ने अपने कर्तव्यों के प्रति सभी को आगाह किया। जोनल अध्यक्ष रमाकान्त सिंह ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मियों के अधिकारों से छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। जिलामंत्री ने बताया कि अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए 25 अगस्त को तहसील में कार्यरत पदाधिकारी ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में अरविन्द उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव, रमेश कुमार, सुशील श्रीवास्तव, अमरजीत, अरुण सिंह, रामसिंगारे, अफरोज, संदीप श्रीवास्तव और मतीउल्लाह समेत समस्त कलेक्ट्रेट स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed