फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पीएम के आगमन से जिले को नहीं मिलने वाली कोई नई सौगात

पीएम के आगमन से जिले को नहीं मिलने वाली कोई नई सौगात

Thu, 12 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पीएम के आगमन से जिले को नहीं मिलने वाली कोई नई सौगात
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के आगमन से जिले को कोई नई सौगात नहीं मिलने वाली है। वे सिर्फ पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी एक्सप्रेस वे का नाम बदल कर उसका शिलान्यास करने के लिए आ रहे है। इस एक्सप्रेस वे का पूर्व सीएम शिलान्यास कर चुके है और पीएम दुबारा उसका शिलान्यास करेंगे। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सपा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास के साथ ही किसानों से जमीन क्रय करने की कवायद भी शुरू करा दी गई थी। अब उसी एक्सप्रेस वे का दुबारा शिलान्यास करना सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम को यदि आजमगढ़ के विकास की इतनी चिंता है तो दो वर्ष पूर्व केंद्र सरकार द्वारा मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रेल लाइन के दोहरीकरण का जो शिलान्यास कराया गया था वह कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ। वहीं वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर नई रेल लाइन के लिए भी सर्वे हो चुका है, जिसका अभी कुछ पता नहीं है। भाजपा के लोगों के पास जिले के लिए कोई सौगात नहीं है पीएम को यदि जिले को कुछ देना है तो यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाए। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा आज तक धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आदर्श ग्राम योजना, स्मार्ट सिटी मिशन आदि जुमले बोलकर भाजपा गरीबों और किसानों को ठगने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed