फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हवाई पट्टी के अंदर पहुंचने वालों की बनी थी लिस्ट

हवाई पट्टी के अंदर पहुंचने वालों की बनी थी लिस्ट

Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हवाई पट्टी के अंदर पहुंचने वालों की बनी थी लिस्ट
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर उनके साथ बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों और पार्टी नेताओं को तय लिस्ट के अनुसार ही अंदर जाने की इजाजत मिली। । इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों को भी काफी देर तक बाहर रोके रखने के बाद अंदर बुलाया गया।
विज्ञापन

सीएम योगी का आगमन 11 बजे होना था। पार्टी और प्रशासन की ओर से जिन लोगों को हवाई पट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था उसकी लिस्ट पहले से तैयार कर पुलिस को उपलब्ध करा दी गई थी। सीओ सिटी सच्चिदानंद लिस्ट के साथ मुख्य गेट पर जमे हुए थे। जब कोई पहुंचता था तो उसके नाम का मिलान उस लिस्ट से किया जाता था। अगर लिस्ट में नाम नहीं तो आने की इजाजत नहीं। यहां तक कि सांसद और विधायकों के साथ आने वाले गनर और उनके लोगों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। मीडियाकर्मियों को काफी देर तक मुख्य गेट पर रोके रखा गया। बाद में मीडिया कर्मियों ने जिला सूचना अधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज कराई तब जाकर उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन


गर्मी से हर कोई दिखा बेहाल
मंदुरी हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री के आगमन तक मुख्य गेट के पास काफी भीड़ जमा हो गई। गेट के पास छाया की कोई व्यवस्था नहीं थी। एक छोटा से टेंट लगाया गया था लेकिन तीखी धूप के कारण वह टेंट बेमतलब साबित हो रहा था। मुख्य गेट के पास पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण लोग गर्मी से काफी व्याकुल रहे। बहुत से लोगों ने मंदुरी बाजार से जाकर पानी की बोतल खरीद कर गला तर किया। कुछ ऐसा ही हाल मीडियाकर्मियों का भी था काफी देर बात जब उन्हें अंदर बुलाया गया तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के लिए तोड़ी गई बाउंड्री के पास फोर्स थी तैनात
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मंदुरी हवाई पट्टी के अंदर कराया जा रहा है। लोगों के सभा स्थल तक पहुंचने के लिए हवाई पट्टी की दीवार को कई जगह से तोड़ा गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए इन सभी स्थानों पर काफी मात्रा में पुुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस रास्ते से अगर किसी ने जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसकेे हाइवे पर ही रोक दिया।


हवाई पट्टी के इर्द गिर्द लगा था बैरियर
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आया। हवाई पट्टी से कंधरापुर मार्ग पर और मंदुरी बाजार तक पुलिस ने बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर रखा था। हवाई पट्टी के चारों ओर पुलिस बल की खेतों में तैनाती की गई। गेस्ट हाउस की छत पर भी पुलिस के जवान तैनात थे। जहां दीवार अभी नहीं बनी है। वहां पर बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed