{"_id":"5a905bfa4f1c1b3c718b696f","slug":"41519410170-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान टंडवा खास ने डीपीआरओ को दिया खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान टंडवा खास ने डीपीआरओ को दिया खर्च का ब्यौरा
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां विकास खंड के टंडवा खास में 366 शौचालय के सापेक्ष 234 शौचालय अपूर्ण पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान और सचिव को 2808000 रुपये के दुरूपयोग का दोषी मानते हुए दोनों को आधी-आधी धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। इस पर ग्राम प्रधान टंडवा खास बलवंत सिंह ने डीपीआरओ को पत्र सौंपकर शौचालय के लिए मिले धन का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया।
जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके द्वारा किसी प्रकार से शौचालय की धनराशि का दुरूपयोग नहीं किया गया है। उनके ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंनेे जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए ब्यौरे में बताया है कि शौचालय निर्माण के लिए उन्हें कुल 4692000 रुपये प्राप्त हुए थे। जिसमें से उन्होंने 1200000 रुपये डीपीआरओ को चेक के माध्यम से 16 अगस्त 2017 को ही वापस कर दिया। इसमें से 2220000 रुपये लाभार्थियों में वितरित किया। ग्राम निधि के खाते में 96290 रुपये ब्याज के रुप में प्राप्त हुए। बैंक द्वारा एसएमएस चार्ज का 122 रुपये काटा गया। वाल पेंटिंग और रंग रोगन के लिए 10000 रुपये की धनराशि निकाली गई। खाते में अभी 1358060.21रुपये शेष हैं।