फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता
आजमगढ़। महाशिवरात्री के पर्व पर बुधवार की शाम भवरनाथ मंदिर में शिव महोत्सव व जागरण का आयोजन किया। ब्लू नाइट आर्केस्टा व जागरण ग्रुप द्वारा आयोजित जागरण में देर रात तक भक्ति की गंगा बही और लोगों ने जम कर भक्ति गीतों का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरूआत आरती और गणेश वंदना से हुई। राजेश रंजन ने बमबम बोल रहा है काशी गीत की प्रस्तुति कर लोगों को झुमा दिया। मुंबई से आये गायक प्रशांत सिंह ने भी एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर लोगों की वाहवाही लूटी। देर रात तक चले कार्यक्रम का शिव भक्तों ने जम कर आनंद उठाया। लालगंज संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व आत्म अनुसंधान आश्रम मई खरगपुर में समारोहपूर्वक मनाया गया। बाबा विशाल भारत ने कहा कि यह दिन महाशिव और प्रकृति के एकाकार का दिन है। शिव का अर्थ कल्याण होता है जो सत्य और सुंदर से संबंधित है। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा, कैलाश नाथ तिवारी, शारदा सिंह, बीएन सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ. वंदना, रमाकांत सिंह, मनोज तिवारी, चंदू सरोज, आशा लता सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, रामयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीड़ित ने ही साइबर अपराधी को पकड़ा किया पुलिस के हवाले
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित हुंडई एजेंसी पर कार लेकर पहुंचे साइबर अपराधी को एक कर्मचारी ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस साइबर अपराधी से पूछताछ में जुटी हुई है। शहर कोतवाली के बागलखराव गांव निवासी पीयूष कुमार मौर्य हुंडई एजेंसी पर मैकेनिक का काम करता है। डेढ़ माह पूर्व वह यूबीआई एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचा तो पहले से मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से कई बार में 63 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने सिधारी थाने पर तहरीर दे दी और एटीएम से मदद करने वाले युवक की फुटेज फोटो निकलवा कर उसी तलाश में जुट गया। गुरुवार को भी एक युवक अपनी कार लेकर एजेंसी पर पहुंचा तो पीयूष ने उसे पहचान लिया और उसे पकड़ कर सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लाकर पूछताछ में जुटी है। उसके पास से विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed