{"_id":"5a47df364f1c1b74698c4e6e","slug":"41514659638-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय में नहीं होनी चाहिए टाल मटोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय में नहीं होनी चाहिए टाल मटोल
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में हो रही धान खरीद का शनिवार को मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। साथ ही राइस मिलरों को चेताया कि वह तीन घंटे से अधिक धान लदे ट्रक को न रोकें।
मंडलायुक्त ने इस दौरान पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद, मंदुरी और एफसीआई द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र बूढनपुर को देखा। जहां केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र पर आए सभी किसानों का धान क्रय किया जाए। किसी कृषक को लौटाया न जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्रय केंद्र से कोई किसान मानक के अनुरूप कॉमन धान केंद्र प्रभारी द्वारा केंद्र से वापस लौटाने और न खरीदने की जानकारी यदि किसी कृषक के द्वारा दी जाती है तो उसे एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना आरएफसी के कंट्रोल रूम केनंबर- 7839564833 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों का भुगतान तत्समय कर दिया जाए और धान की डिलवरी होती रहे। किसानों से वार्ता कर सही तौल, भुगतान में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनके धान क्रय करने में टालमटोल नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रों पर बैनर/केंद्र के आगे सरकारी धान क्रय केंद्र का बोर्ड लगवाया जाए। राइस मिलर धान से लदे ट्रकों को तीन घंटे से अधिक न रोंके। उन्होने कहा कि क्रय केंद्र निरंतर खुलने चाहिए। कोई क्रय केंद्र बंद नही होने चाहिए, अधिक से अधिक खरीद सुनिश्चित हो और ऑनलाइन पंजीकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसके लिए शिविर आयोजित किए जाएं। इस मौके पर आरएमओ आरबी प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।