{"_id":"5a2593bf4f1c1bbd208b4b7c","slug":"41512412095-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ त्रिदेव मंदिर का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ त्रिदेव मंदिर का भूमि पूजन
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से त्रिदेव मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को किशुनदासपुर गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। इस मंदिर में खाटू श्याम, बाला जी महाराज और राणी सती के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
जिले में खाटू श्याम को मानने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई लोग प्रतिवर्ष खाटू श्याम दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। लोगों की श्रद्घा को देखते हुए श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट ने जनपद में इस मंदिर की स्थापना का निर्णय लिया। जिसके तहत किशुनदासपुर गांव स्थित ट्रस्ट की भूमि पर त्रिदेव मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन का कार्य किया गया। विद्वान ब्राह्मणों रामचंद्र शर्मोपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय और दयानिधि और 21 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। यजमान के रूप में सीताराम रूंगटा, ओम खंडेलिया, मुन्ना डालमियां, अजय पोद्दार, ज्वाला प्रसाद रूंगटा, बजरंग लाल खेतान, मुरलीधर रूंगटा, अनुमान प्रसाद खेतान, देव प्रकाश बैरसिया, राजेंद्र शर्मा और किशोरी लाल ने सपत्नीक भूमि पूजन के कार्य को संपन्न कराया। अंत में हवन और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीत रूंगटा, शंभू जालान, अशोक शर्मा, विनय रूंगटा, मनोज खेतान, अशोक रूंगटा, प्रदीप बैरासिया, सौरभ डालमियां, गोपाल डालमियां आदि उपस्थित थे। ब्यूरो