{"_id":"59f8b86e4f1c1bda538ba0e4","slug":"41509472366-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन एक नवंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अभी तक नामांकन के लिए विभिन्न पदों के लिए कुल 27 पर्चे बिक चुके हैं।
नामांकन पत्रों की जांच दो नवंबर को और नाम वापसी तीन नवंबर को होगी। वैध प्रत्याशियों की घोषणा भी तीन नवंबर को की जाएगी। सात नवंबर को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव अधिकारी डा. कैलाशनाथ गुप्त ने बताया कि चुनाव लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों के अनुसार होगा। आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए बैनर-पोस्टर आदि हटा दिए गए हैं। विद्यालय में बाह्य प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए साधना यादव, रामरतन कुमार, चंदन कुमार, आशीष यादव, संतोष कुमार ने पर्चा खरीदा है। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, अजीत कुमार, वृंदापति, सुरेश कुमार गुप्ता, रामनयन यादव समेत पांच लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। नामांकन संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, एक क्यूआरटी, अग्निशमन दल, आठ सब इंस्पेक्टर और 20 सिपाही तैनात किए गए हैं। कॉलेज के दोनों तरफ बैरिगेटिंग की जाएगी।
रूट डायवर्जन हुआ
सगड़ी। नामांकन के दिन जीयनपुर की तरफ से आने वाले वाहन पकवाइनार, रामगढ़, भदाव होते हुए बिलरियागंज जाएंगे। वहीं, बिलरियागंज की तरफ से आने वाले वाहन भदाव, रामगढ़. पकवाइनार होते हुए जीयनपुर जाएंगे। ।