फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूबी

नहर कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूबी

Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नहर कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूबी
बिंद्राबाजार/फरिहा। फरिहां बाजार के पास से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-32 नहर मंगलवार की रात कट गई। नहर के कटने से लगभग सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सुबह होने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। लेकिन बुधवार को कर्मचारी काफी देर से पहुंचे। मौके पर पहुंचे कर्मचारी नहर को बांधने में जुटे थे।
विज्ञापन

फरिहां बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड-32 उपखंड चतुर्थ नहर मंगलवार की रात कट गई। सुबह होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने कटी नहर को बांधने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकरियों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी कर्मचारी काफी देर से पहुंचे, इससे ग्रामीणों में गुस्सा दिखा। मौके पर पहुंचे कर्मचारी कटी नहर को बांधने में लगे थे। लेकिन बहाव तेज होने के कारण डाली जा रही बोरियां बह जा रही थी। नहर के कटने से फरिहां, मोहिउद्दीनपुर, जमीन मुहम्मदपुर, उमा का पूरा, बाबू का पूरा सहित दर्जनों गांव के किसानों की धान की फसल जलमग्र हो गई। नहर कटने से सबसे ज्यादा प्रभावित मोहिउद्दीनपुर गांव रहा। मोहिउद्दीनपुर-फैजुल्लाहपुर जाने वाली सड़क पर पानी लग गया था। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर के प्रधान लौटन ने बताया कि सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हुई है। नहर लगभग 20 से 25 फूट तक कटी है। उधर इस संबंध में जेई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कटी नहर को बांधने के लिए बोरियों में मिट्टी, बालू को भरकर नहर को बांधने का काम चल रहा है। जल्द ही कटी नहर को बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed