फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नागपंचमी आज, जगह-जगह होगी कुश्ती

नागपंचमी आज, जगह-जगह होगी कुश्ती

Fri, 28 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नागपंचमी आज, जगह-जगह होगी कुश्ती
आजमगढ़। जिले में नागपंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवमंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं जगह-जगह कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर तैयारियेां को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नागपंचमी पर्व को लेकर नगर स्थित विभिन्न शिवमंदिरों में साफ-सफाई कर उसे भव्य रुप दिया जा रहा है। वहीं नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर, बौरहवा बाबा सहित महाराजगंज स्थित भैरव धाम, मेहनगर के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर आदि स्थानों पर नागपंचमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। नागपंचमी पर शिवमंदिरों में उमडने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्तक है। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार मोहम्मदपुर विकासखंड के रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी के धाम पर नागपंचमी के अवसर पर ऐतिहासिक मेला लगेगा। मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पूरे दिन मंदिर परिसर सहित आस-पास सफाई का क्रम जारी रहा। मंदिर में होने वाली लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मेले में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई। साथ ही लोगों को समस्या न हो कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जो लोगों की मदद करेंगे। मां अगवानी के स्थान पर सफाई करने वालों में धीरज श्रीवास्तव, सूरज, मुरली सेठ, पिंटू, अनुराग, गोपाल, शत्रुघन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed