{"_id":"594e990e4f1c1b9e598b4672","slug":"41498323214-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरकारी पोखरी से हटाया गया अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासन ने हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि बैदौली गांव में एक बीघे की सरकारी पोखरी अभिलेखों में दर्ज है। पांखरी पर गांव के ही मुराली पुत्र खुनखुन, दुईज पुत्र श्यामधारी, परशुराम पुत्र सिधारी, राम मूरत पुत्र बीरन, जय सिंह पुत्र महाराज, भगवानी पुत्र नूरई, सत्यराम पुत्र नेवाज ने नाद, खूंटा, मंडई, मकान,शौचालय आदि बनाकर कब्जा कर रखा था। शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंचे प्रशासन ने पोखरी की जमीन से लोगों के कब्जे को हटाने के साथ ही अर्द्घनिर्मित हनुमान मंदिर को भी हटाया। उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेना चाहिए और पोखरी खुद ग्राम प्रधान को सुंदरीकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोखरी के सुंदरीकरण के लिए और वृक्षारोपण के लिए तमाम योजनाएं हैं। जिसका लाभ गांव के ग्रामीणों को लेना चाहिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन कुमार, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, कानूनगो हरिहर प्रसाद, हरेंद्र यादव, लेखपाल पंकज कुमार, दीपक यादव, आशीष, लाल जी आदि उपस्थित रहे।