फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 thousand population affected by floods

बाढ़ से 40 हजार की आबादी प्रभावित

Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
40 thousand population affected by floods
नाव से सामान लेकर जाते लोग।
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विगत तीन दिनों से नदी के जलस्तर में हो रहा बढ़ोत्तरी का क्रम बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को नदी ने क्षेत्र के 20 और पुरवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के कारण अब लगभग 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है।  
विज्ञापन

बाढ़ का पानी गांवों में घुसने से जहां ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं कई विद्यालयों में पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण क्षेत्र के सात जूनियर और 15 प्राइमरी विद्यालय प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.11 मीटर और डिघिया गेज पर 71.19 मीटर दर्ज किया गया      था। जो बुधवार को बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 72.17 मीटर और डिघिया गेज पर 71.25 मीटर पर पहुंच गया। नदी बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 49 सेमी और डिघिया के खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 85 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के चक्की, सहबदिया, महुला, हाजीपुर, देवारा खास राजा, रोशनगंज, इस्माईलपुर, अचल नगर, अराजी अजगरा मगर्वी, सोनौरा, बगहवा, भदौरा, बांका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, झनझनपुर आदि गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का पानी संपर्क मार्गों        पर     चढ़ आया है। जिसके कारण लोग पानी में घुसकर आवागमन करने को विवश हैं। प्रशासन द्वारा चार         नाव लगाई हैं लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed