फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 people encroached on public land, FIR registered

Azamgarh News: सार्वजनिक जमीन पर 40 लोगों ने किया कब्जा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
40 people encroached on public land, FIR registered
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मार्टीनगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत पर जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि मार्टीनगंज के नर्वे और जेठहरी गांव में 39 लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। डीएम के निर्देश पर इस मामले में बरदह थाने में एक और दीदारगंज थाने में 39 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरदह थाना क्षेत्र स्थित नर्वे निवासी सत्यराम बिंद ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि भीटा खाते की भूमि पर नर्वे के ही हीरालाल ने पहले नलकूप लगवाया। फिर हैंडपंप, शौचालय व मकान से सटाकर मकान का पोर्च बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। इसी प्रकार जेठहरी निवासी नितेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि जेठहरी गांव में सरकारी अभिलेख में चकमार्ग खाते की भूमि है। इस पर केदार, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, पद्मावती, विजय, किरन सिंह, प्रमोद कुमार, वशिष्ठ, विजयमल, सुमित कुमार, कपिलदेव, हृदय नारायण, अमित कुमार, अरुण कुमार, हरिश्चंद्र ने जोत-बोकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। साथ ही दूसरे गाटे की सरकारी अभिलेख में दर्ज चकमार्ग की भूमि पर उमेश, जनार्दन, दिनेश, नरेंद्र, विजय नारायण, सुरेश, श्री कृष्ण, सुभाष, गुना देवी, हरिकिशन, अभिलेख, इंद्रमणि, जसवंत, रामनारायन, सत्यनारायन, संजय सिंह, अश्वनी सिंह, चंदन, विजय, संध्या सिंह, धीराजी देवी ने जोत-बोकर व वंशनारायन, हंसनारायन व योगेंद्र ने सेफ्टी टैंक बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। प्रशासन ने प्रकरण की जांच में शिकायत सही पाई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम समाज/सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण करने के मामले में थाना बरदह व दीदारगंज में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रभारी थानाध्यक्ष बदरह राजेंद्र पटेल ने बताया कि लेखपाल कृष्णकांत यादव की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं थानाध्यक्ष दीदारगंज जयप्रकाश यादव ने बताया कि लेखपाल सुरेंद्र यादव की तहरीर पर 39 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed