फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 people bitten by monkeys, villagers protest

Azamgarh News: 40 लोगों को बंदरों ने काटा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 13 Nov 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
40 people bitten by monkeys, villagers protest
फूलपुर। बंदरों के आंतक से परेशान सैदपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर बंदरों को गांव से अन्यत्र हटाने की मांग की। एसडीएम ने वन विभाग को सुरक्षित जगहों पर बंदरों को छोड़ने का निर्देश दिया। तहसील में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन दर्जन से अधिक बंदर दिन रात उत्पात करते हैं। वह बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को डराकर घायल कर दे रहे हैं। बंदरों के आतंक से पूरा गांव भयभीत है। चंद्रभान यादव ने बताया कि बंदरों ने अब तक कविता, उर्मिला, रुकाव ,लक्ष्मी, प्रियंका, बंशराजी, जोखन, बाबूलाल सहित 40 लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। कई बार बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के लिए अधिकारियों को पत्रक दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग की कि बंदरों को पकड़ कर गांव से दूर किसी अन्य सुरक्षित जगहों पर छोड़ा जाय। इस मौके पर पन्नालाल, सूबेदार, शिवमूरत, मेवालाल, राजमन, नारायन, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed