फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4 colleges affiliated to Maharaja Suheldev University shine in Praman portal ranking

Azamgarh News: प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में चमके महाराजा सुहेलदेव विवि से संबद्ध 4 महाविद्यालय

Sat, 23 May 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
4 colleges affiliated to Maharaja Suheldev University shine in Praman portal ranking
चक्रपानपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यूपी प्रमाण पोर्टल की राज्य स्तरीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय से संबद्ध 4 महाविद्यालयों ने प्रदेश के टॉप-200 कॉलेजों में स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

रैंकिंग में विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों का प्रदर्शन कई श्रेणियों में उल्लेखनीय रहा। राज्य औसत श्रेणी से ऊपर में 4 महाविद्यालय शामिल हुए, जबकि एकेडमिक टाइम टेबल के मानकों पर 10 महाविद्यालयों ने स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के क्षेत्र में 7 महाविद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिचय दिया।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए 6 महाविद्यालय डिजिटल पेमेंट श्रेणी में चयनित हुए, वहीं “सर्वोत्तम अभ्यास” श्रेणी में भी 6 कॉलेजों ने अपनी जगह बनाई। विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 4 महाविद्यालयों ने यूपी प्रमाण पोर्टल की विशेष रैंकिंग सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है यूपी प्रमाण पोर्टल
यूपी-प्रमाण पोर्टल राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संचालित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान अपने शैक्षणिक, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यों से संबंधित 44 निर्धारित पैरामीटरों पर मासिक ऑनलाइन डेटा अपलोड करते हैं। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, डिजिटल व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता, समयबद्ध शिक्षण, IQAC कार्यप्रणाली, नवाचार एवं सर्वोत्तम अभ्यास जैसे मानकों को शामिल किया गया था। इन्हीं मानकों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन एवं रैंकिंग तय की जाती है।


00
इन कॉलेजों को मिला उच्च स्कोर
गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज अहरौला : 57.52
श्री गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज मलटारी आजमगढ़ : 42.10
राजकीय पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना मऊ : 37.84
डीएवी स्नातकोत्तर कॉलेज आजमगढ़ : 36.83
इन्हें मिला निम्नतम स्कोर
श्री अग्रसेन कॉलेज आजमगढ़ : 21.02
सर्वोदय स्नातकोत्तर कॉलेज घोसी मऊ : 19.63
श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर कॉलेज चंडेश्वर आजमगढ़ : 18.88
श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय कॉलेज लालगंज आजमगढ़ : 15.11
जनता कॉलेज रानीपुर मऊ : 3.23
यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और संस्थागत गुणवत्ता सुधार की निरंतर प्रक्रिया का परिणाम है। शिक्षा जगत में इस उपलब्धि को अन्य महाविद्यालयों के लिए प्रेरक साबित होगा।-प्रो. संजीव कुमार, कुलपति मसुरावि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed