{"_id":"5dd979548ebc3e547e047018","slug":"39-nomination-papers-sold-in-shibli-college-azamgarh-news-vns4959906106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली कालेज में 39 नामांकन पत्रों का हुआ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली कालेज में 39 नामांकन पत्रों का हुआ वितरण
विज्ञापन
शिब्ली पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव का रंग चड़ने लगा।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कालेज में शनिवार को 39 नामांकन पत्रों का वितरण हुआ। चुनाव अधिकारी डा. जियाउर्रहमान खां ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब्दुर्रहमान ने दो सेट में, अश्वनी मिश्रा ने दो सेट में, मोहम्मद नेहाल ने दो सेट में, मोहम्मद शाहिद रजा ने दो सेट में, शुभांशु पांडेय ने एक सेट नामांकन पत्र लिया। इस प्रकार कुल नौ नामांकन पत्र अध्यक्ष पद के लिए लिए ग्रए।
महामंत्री पद के लिए फैजुर रहमान, मंजर खान, मो. रय्यान और विवेक सिंह ने नामांकन पत्र लिया। विधि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अब्दुर्रहीम, भूपेंद्र प्रताप यादव और रविकांत यादव ने एक नामांकन पत्र लिया। शिक्षा संकाय के लिए मोहम्मद जाहिद, कला संकाय के लिए मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सत्यम शुक्ल और सैयद मोहम्मद बाकर ने नामांकन पत्र लिया। विज्ञान संकाय के लिए आदिल जुबैर, प्रभाकर प्रजापति, मोहम्मद यासिर और शाहबाज अरशद ने नामांकन पत्र लिए गए। वहीं वाणिज्य संकाय के लिए ओबैदुल्लाह तबरेज, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद साजिद और सैय्यद नबील ने नामांकन पत्र लिया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र जिस प्रत्याशी के नाम से जारी किए गए हैं केवल वही नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जमा करने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। 25 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होगा। प्राचार्य डा. मसूद अख्तर, चीफ प्राक्टर मोहम्मद खालिद, डा. सलमान अंसारी, डा. हकीमुद्दीन, डा. खालिद शमीम, डा. अलाउद्दीन खान, उप चुनाव अधिकारी डा. अलताफ आलम, डा. जावेद अख्तर सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2019-20 के लिए होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 24 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। चुनाव अधिकारी डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त मंत्री के लिए चार, कला संकाय के लिए दो, वाणिज्य संकाय के लिए एक, विज्ञान संकाय के लिए एक नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा लिया गया। इस प्रकार विभिन्न पदों के लिए शनिवार को कुल 24 नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने करने की प्रक्रिया प्रात: 10 बजे से एक बजे तक चलेगी।

डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरिदते प्रत्याशी।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन