फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   384249 voters increased in voter revision in Azamgarh

मतदाता पुनरीक्षण में बढ़ गए 384249 मतदाता

Fri, 20 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
384249 voters increased in voter revision in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इस अभियान में जनपद में 3,84,249 मतदाता बढ़े हैं। सबसे ज्यादा मतदाता सगड़ी और सबसे कम मतदाता बूढ़नपुर तहसील में शामिल हुए हैं। पंचस्थानीय कार्यालय अभी और 10 से 15 हजार मतदाताओं के बढ़ने का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सर्वे के दौरान जनपद में 6,45,398 लोगों के नाम बढ़ाए गए। जबकि दो लाख 61 हजार 149 लोगों के नाम हटाए गए। वहीं 77269 लोगों के नामों का संशोधन किया गया। इस प्रकार सर्वे में 3,84,249 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं। अभिलेेख को अब तहसीलों में जमा किया जा रहा है। जिनकी फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग की मानें तो अभी इसमें 10 से 15 हजार लोग और बढ़ाए जा सकते हैं। क्योंकि बहुत से बीएलओ कार्यालय को सूचना देने की बजाए सीधे सर्वे की रिपोर्ट को सबमिट कर रहे हैं। जो आंकड़े आए हैं उसमें सबसे ज्यादा सगड़ी तहसील और सबसे कम बूढ़नपुर तहसील में लोगों का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलवार बढ़े मतदाता
तहसील सर्वे में बढ़े नाम
लालगंज 50230
सगड़ी 79259
बूढ़नपुर 36170
मेंहनगर 39881
मार्टीनगंज 41342
फूलपुर 39604
निजामाबाद 57595
सदर 40168
बीएलओ द्वारा सर्वे के उपलब्ध कराई गई सूचना में कुल 645398 नाम बढ़े, 261149 नाम घटे और 72269 नाम संशोधित हुए। अभी इसमें 10 से 15 नाम और बढ़ सकते हैं। क्योंकि बहुत से बीएलओ सूचना देने की बजाए सीधे अभिलेखों को जमा कर रहे हैं। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed