फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3831 transformers will be installed in the division with Rs 104 crore

Azamgarh News: 104 करोड़ से मंडल में लगेंगे 3831 ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
3831 transformers will be installed in the division with Rs 104 crore
आजमगढ़। मंडल में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग ने 104 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें मंडल के चारों सर्किल में 414 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने और 3417 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करने की योजना तैयार की गई है। पॉवर कारपोरेशन से स्वीकृति मिलने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न भार के 13 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने की विभाग की योजना है।
विज्ञापन

इसके लिए मंडल की चारों सर्किल से नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने और पहले से लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमतावृद्धि करने के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेस प्लान में नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने और पहले से लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमतावृद्धि करने का प्रस्ताव आ चुका है। आजमगढ़ प्रथम में 99, आजमगढ़ द्वितीय में 217, मऊ से 51 और बलिया से 47 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रस्ताव है। विभिन्न क्षमता के कुल 414 ना ट्रांसफाॅर्मर लगाने में 19.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पहले से लगे 3417 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमतावृद्धि करने के लिए सर्किलों से प्रस्ताव आया है।

इसमें आजमगढ़ प्रथम से 601, आजमगढ़ द्वितीय से 1321, मऊ से 581 और बलिया से 314 ट्रांसफाॅर्मर को शामिल किया गया है। इस पर 84.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस प्रकार से मंडल में 104 करोड़ से 3831 ट्रांसफाॅर्मर लगाने की योजना है। विभाग की तरफ से प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए निगम के एमडी को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद काम भी शुरु हो जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर के लग जाने से जनमानस को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed