फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   382 247478'll student exam centers

382 केंद्रों पर 247478 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
382 247478'll student exam centers
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए जनपद के 382 परीक्षा केंद्रों पर 247478 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद के 382 केंद्रों पर डेस्क स्लीप आदि लगाने का पूरा कर लिया गया। इस परीक्षा में जनपद में कुल 247478 परिक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 131831 और इंटरमीडिएट के 115647 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सात जोनल मजिस्ट्रेट, 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और छह सचल दल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा 30 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एक सरकारी सिम भी जारी किया गया है जिस पर वह अनुपस्थित छात्रों का विवरण उपलब्ध कराएंगे। जहां एक तरफ जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं वहीं गैर जनपदों से परिक्षार्थी भी जनपद पहुंचने शुरू हो गए हैं। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार बुधवार को कस्बे में गैर प्रातों से आए परीक्षार्थी रहने का ठीकाना ढूंढते नजर आए। वहीं उनके द्वारा अपने परीक्षा केंद्र को ढूंढते हुए भी देखा गया है।

छापेमारी कर जाना कॉपी और पेपर का हाल : बोर्ड परीक्षा-2016 को सकुशल शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार की रात डीआईओएस के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम जिले के चार केंद्रों पर छापेमारी की। साथ ही वहां रखी बोर्ड परीक्षा की कॉपी और पेपर का हाल जाना।

डीआईओएस द्वारा किए गए निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति बन गई। आगामी 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर दो लाख 47 हजार चार सौ 78 छात्र-छात्राएं शामिल होगें। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिले में 382 परीक्षा केंद्र बनाया गया था लेकिन बुधवार को बोर्ड की संस्तुति पर एक और परीक्षा केंद्र बढ़ाया गया।

इस तरह से जिले के परीक्षार्थियों के लिए 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चूंकि गुरुवार से परीक्षा शुरू हो रही, इस कारण परीक्षा केंद्रों पर पेपर और कापी पहुंचा दी गई है। कापी और पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, इसकी जानकारी करने के लिए डीआईओएस चंद्रजीत सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार की रात चिन्ह्ति चार परीक्षा केंद्रों पर पहुंची। साथ ही छापेमारी की।

टीम के केंद्रों पर पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। चेकिंग के बाद टीम को सबकुछ दुरूस्त मिला। इस दौरान टीम वापस लौट गई। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि इसी तरह से अन्य विद्यालयों पर औचक छापेमारी की जाएगी।


उन्होंने बताया मंगलवार की रात जिले के मुखराम सिंह उमा विद्यालय बसीरपुर, चिल्ड्रेल सिटी इंटर कालेज खलीलाबाद, अमर शहिद इंटर कालेज ईश्वरपुर और कवलधारी उमा विद्यालय कटाईगंज ईश्वरपुर पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed