फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 thousand cheated in the name of giving PM house

पीएम आवास देने के नाम पर 35 हजार की ठगी

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
35 thousand cheated in the name of giving PM house
पीएम आवास देने के नाम पर 35 हजार की ठगी
विज्ञापन

- फोन पर अपने को बताया पीएमओ ऑफिस का कर्मचारी
- पीड़ित ने अहरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के मडना गांव में एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि ठग ने फोन पर अपने को पीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताकर उससे पीएम आवास देने के नाम पर 35 हजार रुपये ले लिए। ठगे जाने की जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अहरौला थाना क्षेत्र के मङना गांव के निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र मधुसूदन मौर्या ने रविवार को अहरौला थाना में तहरीर दी है। उनका कहना है कि गत मई महीने में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में एक फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने अपने आप को पीएमओ कार्यालय लखनऊ से बोलने की बात कही। कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए आपको बताए गए बैंक खाते में पहले 2500 रुपये भेजना होगा। जिसके बाद आपका आईङी खुल जाएगा और खाते में प्रधानमंत्री आवास के लिए तीन लाख बीस हजार रुपये पहुंच जाएंगे। पीड़ित का कहना है कि बताए गए खाता नंबर में उसने 2500 रुपये भेज दिया। इस तरह से कई किस्तों में लगभग 35 हजार रुपये भेज दिए गए। जब उन्हें ठगे जाने की आशंका हुई तो उन्होंने उसी नंबर पर दोबार फोन किया। फोन पर उसने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसा चाहते हो तो 10200 रुपये भेजो और यदि पैसा वापस नहीं लेना चाहते हो तो 3500 रुपये भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed