फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 people became great donors by donating blood

Azamgarh News: 35 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
35 people became great donors by donating blood
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और मिशन काॅलेज की ओर से बुधवार को मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। शिविर का शुभारंभ सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ रक्तदान शाम चार बजे तक चलता रहा। पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी शिविर में भागीदारी निभाई। ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन कराने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ही बेहतर समाज की स्थापना की जा सकती है। साथ ही तमाम जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का पुनीत गौरव भी हासिल होता है। कहा कि ऐसे आयोजन में सभी को सहभागी बनना चाहिए। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डा. रीता दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा दिए गए एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं से भी अपील करते हुए कहा कि अगर महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा रखती हैं तो इस क्षेत्र में भी उन्हें पुरुषों के कदम से कदम मिलाना चाहिए। वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस लक्षिरामपुर आजमगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, डॉक्टर परवेज अख्तर, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल, रितिक जायसवाल, प्रधानाध्यापिका डॉक्टर रीना पांडेय समस्त शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान संजीव कुमार, विपिन कुमार मौर्य, विकास विश्वकर्मा, हरेंद्र नाथ यादव, करिश्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed