फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   343 nominations for 21 seats sold

21 सीटों के लिए 343 नामांकन पत्र बिके

Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
343 nominations for 21 seats sold
जिला पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण का नामांकन एक अक्तूबर से होगा। बुधवार को पांच विकास खंडों में होने वाले नामांकन के लिए 92 लोगों ने पर्चा खरीदा। इस तरह पांच विकास खंड एवं 21 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 343 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


अजमतगढ़ ब्लाक की चार सीटों के लिए पहले दिन 14, दूसरे दिन 39 और तीसरे दिन 13 को मिलाकर कुल 66 संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। हरैया ब्लाक की चार जिला पंचायत सीटों के लिए पहले दिन 10, दूसरे दिन 30 और तीसरे दिन 18 सहित कुल 58 संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन


बिलरियागंज ब्लाक की पांच सीटों के लिए पहले दिन 22, दूसरे दिन 42 और तीसरे दिन 24 सहित कुल 88 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। महराजगंज ब्लाक की चार सीटों के लिए पहले दिन 15, दूसरे दिन 28 और तीसरे दिन 20 को मिलाकर कुल 63 नामांकन पत्र बिके। वहीं, कोयलसा ब्लाक की चार सीटों के लिए पहले दिन 15, दूसरे दिन 36 और तीसरे दिन 17 सहित कुल 68 नामांकन पत्र संभावित प्रत्याशियों  ने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन पत्रों की जांच में जुटे कर्मचारी : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। गुरुवार तक नामांकन पत्रों की जांच कर वैध और अवैध सूची जारी की जाएगी। वहीं, शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। बताते चलें कि दो दिनों तक चले नामांकन में छह ब्लाकों की 24 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 499 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, क्षेत्र पंचायत के 608 पदों के लिए 3596 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed