{"_id":"5841bb5b4f1c1b0e1ede86d9","slug":"33-the-application-for-the-swipe-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइप मशीन के लिए 33 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइप मशीन के लिए 33 ने किया आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्वाइप मशीन के लिए 33 ने किया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, स्वाइप मशीन से लेनदेन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है लाकि केशलेश व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। हालांकि अभी पूर्वांचल के जिलों में यह व्यवस्था महानगरों की अपेक्षा काफी कम है। जनपद की स्थिति देखें तो लाखों की आबादी वाले आजमगढ़ में मात्र 13 हजार लोग ही लेनदेन में इन सुविधाओं का प्रयोग करते हैं।
नोटबंदी के बाद कालेधन के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से कैशलेश भारत बनाने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले रविवार को मन की बात में भी देश के नौजवानों से अपील की लेकिन अगर हम अपने जनपद में देखें तो बहुत कम ही लोग मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, पेटीएम, एटीएम और स्वाइप मशीन आदि का उपयोग करते है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, आजमगढ़ जनपद की आबादी 46 लाख 16 हजार 905 है। लाखों की आबादी वाले इस जनपद में इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने वालों की संख्या गिनती है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में लाखों की संख्या में दुकानें भी खुली हैं। इनमें से कई हजार दूकानें तो सिर्फ नगर क्षेत्र में स्थित है लेकिन इन हजारों की भीड़ में नोटबंदी से पूर्व लगभग 20 दूकानों पर स्वाइप मशीन की सुविधा थी।
विज्ञापन
एलडीएम मनोज कुमार ने इस संबंध में बताया कि जनपद में 27 नवंबर तक 13024 लोग मोबाइल बैंकिंग, 9972 लोग यूबीआई से इंटरनेट बैंकिंग और 938009 लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हैं। अभी भी जनपद की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा है जो इन सुविधाओं से दूर है। उन्होंने बताया कि जनपद बंदी से पूर्व लगभग 22 लोगों ने दूकानों के लिए स्वाइप मशीन मंगाई थी लेकिन नोटबंदी के बाद 27 नवंबर तक स्वाइप मशीन के लिए यूबीआई में 11, एसबीआई में 12 और अन्य बैंकों में 10 लोगों ने आवेदन किया है।