फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   33 out of 34 people of the district trapped in Ukraine reached their homes

यूक्रेन में फंसे जनपद के 34 लोगों में 33 पहुंचे अपने घर

Wed, 09 Mar 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
33 out of 34 people of the district trapped in Ukraine reached their homes
जनपद में 34 लोग यूक्रेन में फंसे हुए थे। इसमें 29 छात्र थे, जो मेडिकल की पढ़ाई वहां रहकर करते थे। जबकि पांच लोगों का एक परिवार भी यूक्रेन में रहता था। सरकार द्वारा चलाए गए आपरेशन गंगा के तहत अब तक जनपद में 33 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं लेकिन अभी एक छात्र वहां पर फंसा हुआ है। लेकिन वह भी यूक्रेन के सोमी से पुलटावा पहुंच चुका है।
विज्ञापन

आज यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े संग्राम पर पूरी दुनिया की निगाह टिकी हुई है। हर देश अपने देश के नागरिकों को लेकर चिंतित है जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत सरकार भी आपरेशन गंगा के तहत अपने लोगों को वहां से निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में जनपद के 34 लोग यूक्रेन में फंसे हुए थे। जिसमें 29 छात्र थे। जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। जबकि रोजी रोटी के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव निवासी पांच लोगों का एक परिवार भी यूक्रेन में रहता था। यह सभी लोग वहां फंस गए थे। इनमें से अब तक सरकार के प्रयास से 33 लोग अपने घरों को पहुंच चुके हैं। सिर्फ यूक्रेन के सोमी शहर में फंसा फरिहा गांव निवासी सैफ पुत्र मो. आसिफ ही अभी तक घर नहीं पहुंचा । जिसकी सकुशल वापसी को लेकर परिजन चिंतित हैं। लेकिन वह भी पुलटावा शहर में पहुंच चुका है। अब उसे रोमानिया या पोलैंड बार्डर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed