फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   32 couples with one pair carrying seven rounds

सामूहिक विवाहः सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 32 जोड़े

Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
32 couples with one pair carrying seven rounds
पल्हना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विकास खंड पल्हना के परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसमें सात फेरे लेकर 32 जोडे़ सात जन्मों के बंधन में बंधे। पल्हना, मेंहनगर, तरवां व लालगंज के जोड़े शामिल हुए। प्रशासन की ओर से जोड़ों को उपहार के साथ उनके खाते में सहायता राशि भी भेजी गई।
विज्ञापन

विकास खंड पल्हना के परिसर में शनिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कुल 32 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह व वीडीओ विनोद कुमार बिंद ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रही है। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं की उपलब्धियों को साकार बताते हुए कहा कि भाजपा जो अपने एजेंडे में लाई थी, उसे पूरा कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप हम सभी पूरी लगन मेहनत से काम करेंगे। आलोक मिश्रा, राम आधार राम, श्रवण कुमार, प्रवण सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुदर्शन सिंह, दिनेश सिंह, गोरख मिश्रा, रामा साव, विजय बहादुर सिंह, डीके सिंह, जयदीप श्रीवास्तव, शेरू सिंह व नागा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed