फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद के दो ईओ ने पास की पीसीएस की परीक्षा

जनपद के दो ईओ ने पास की पीसीएस की परीक्षा

Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
जनपद के दो ईओ ने पास की पीसीएस की परीक्षा
आजमगढ़। यूीपीपीसीएस की ओर से पीसीएस-2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जनपद की दो नगर पंचायतों में तैनात ईओ ने इस परीक्षा को पास किया है। ईओ अजमतगढ़ एसडीएम और ईओ अतरौलिया क मर्शियल टैक्स आफीसर के पद पर चयनित हुए हैं। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

जनपद के अजमतगढ़ में तैनात ईओ परमानंद सिंह चंदौली जिले बरहनी ब्लाक के अमड़ा गांव निवासी है। उनके पिता जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक है। वर्ष 2015 में निकली ईओ पद की परीक्षा उन्होंने पास कर अप्रैल 2018 में ईओ अजमतगढ़ के पद पर ज्वाइन किया था। वहीं, अंबेडकरनगर के सिंकदरपुर निवासी अंजली वर्मा पुत्र संग्राम वर्मा ने भी अप्रैल 2018 में ईओ अतरौलिया के पद पर ज्वाइन किया था। दोनों ने डीएम की अनुमति से इंटरव्यू में प्रतिभाग किया और पीसीएस चयनित हुए हैं। परमानन्द सिंह का एसडीएम और अंजली का कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद के लिए चयन हुआ है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

इसीतरह अतरौलिया कस्बे के गोला क्षेत्र निवासी रवि कुमार गुप्ता पुत्र बालमुकुंद गुप्ता ने भी पीसीएस की परीक्षा पास की है। उनका चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। रवि कुमार बचपन से ही पढ़ने में होनहार थे। एक सामान्य व्यापारी के घर में जन्मे रवि कुमार की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही हुई। वर्ष 1997 में हाई स्कूल तथा 1999 में इंटर की परीक्षा पास करने के बाद आगे की तैयारी के लिए इलाहाबाद चले गये। वर्ष 2014 में वफ्फ निरीक्षक के पद पर चयन हुआ, लेकिन रवि अपने आगे की पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2015 में उन्होंने लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की। एडीओ कोऑपरेटिव के पद पर चयनित हुए। वर्ष 2016 की पीसीएस परीक्षा दी और डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए। रवि ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बड़े भाइयों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed