{"_id":"5c548c42bdec22737b7b7ca0","slug":"31549044802-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 9533 परीक्षार्थियों में 5509 रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 9533 परीक्षार्थियों में 5509 रहे उपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शुक्रवार को पहले दिन दो पालियों में संपन्न हुई। पहले दिन 42 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 9533 परीक्षार्थियों में 5509 ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर गहमा-गहमी की स्थिति रही।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई है। दो दिवसीय इस परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र जिले में बनाये गए हैं। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थी जुटने शुरू हो गए थे। एसटीएफ की निगरानी व शासन स्तर से कड़े निर्देश के चलते पहले दिन की दोनों पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सुबह की पाली में 5011 परीक्षार्थियों में 3037 परीक्षा में शामिल हुए। 1974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 4522 परीक्षार्थियों में 2050 ने परीक्षा छोड़ी। 2472 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आंतरिक व बाह्य पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह भी चक्रमण करते नजर आए।