फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बढ़ेगी अजमतगढ़ नपं की सीमा, शामिल होंगे दो गांव

बढ़ेगी अजमतगढ़ नपं की सीमा, शामिल होंगे दो गांव

Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बढ़ेगी अजमतगढ़ नपं की सीमा, शामिल होंगे दो गांव
आजमगढ़। शासन ने नगर पंचायत आजमगढ़ की सीमा में विस्तार के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 15 दिन के भीतर इस पर आपत्तियां मांगी गई है। योजना के तहत नगर पंचायत में जमीन मेघई और मुसैना दो गांवों को शामिल किया जाना है। इसकी चौहद्दी भी निर्धारित कर दी गई है। दोनों गांवों के शामिल होने के बाद नजर पंचायत की सीमा के साथ ही जनसंख्या और वार्डों में इजाफा होगा। अभी तक नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है। जनपद में दो नगरपालिकाएं और 11 नगर निकाय है। इसमें अजमतगढ़ नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए प्रमुख सचिव मनोज कुमार की ओर से 22 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की गई है। सीमा विस्तार में जमीन मेघई गांव के पूरब में 17 गाटों, पश्चिम में 11, उत्तर में 13 और दक्षिण में 13 गाटों को शामिल किया गया है। इसी तरीके से मसोना के पूरब में 17, पश्चिम में 15, उत्तर में 12 और दक्षिण में सात गाटों को शामिल किया गया है। गजट का प्रकाशन भी करा दिया गया है। प्रकाशन के 15 दिन के अंदर नगर विकास विभाग-1 लखनऊ में करना होगा। जनगणना 2011 अनुसार नगर पंचायत की जनसंख्या 12181 है। वर्तमान में लगभग 14 हजार की करीब है। सीमा विस्तार के बाद जनसंख्या भी 17 हजार तक पहुंच जाएगी। अभी तक नगर पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 11 है। सीमा विस्तार में दो गांवों के शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या में भी इजाफा होगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी परमानंद सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी होने की जानकारी मिली है। दो गांव शामिल हो रहे हैं। सीमा विस्तार के बाद जनसंख्या और वार्ड में भी इजाफा होगा। दोनों गांव के लोगों को नगरीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


पालिका के सीमा विस्तार की भी चल रही कवायद
आजमगढ़। नगर पालिका आजमगढ़ के विस्तार की भी कवायद चल रही है। इसमें 40 से 43 नए गांवों के शामिल की बात कही जा रही है। फिलहाल शामिल होने वाले गांवों के सीमा का निर्धारण और नक्शों को एकत्र करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही इसे भी अमलीजामा पहनाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed