फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौत के आगोश में ले जा रही हमें नासमझियां

मौत के आगोश में ले जा रही हमें नासमझियां

Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मौत के आगोश में ले जा रही हमें नासमझियां
आजमगढ़। जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह नगर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुनरबाजों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयं सेवी संगठनों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को गुलाब का फूल भेंटकर गंदगी न करने और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के ब्रहमस्थान स्थित स्टेडियम के पास हुनर संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘परिवर्तन’ का मंचन किया। नाटक का लेखन व निर्देशन रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। नाटक में रवि चौरसिया, सावन प्रजापति, रवि गोंड, राज आजमी, अमरजीत विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा और कौशल प्रजापति ने भावपूर्ण प्रस्तुति से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अरुण सिंह ‘अनाड़ी’ ने स्वच्छता पर गीत सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। संगीत उपेंद्र और सुनील मौर्या ने दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने गौशाला योग टीम के साथ निरालानगर, आराजीबाग, ब्रह्मस्थान पर घर घर जाकर लोगों को गुलाब का फूल देकर गंदगी बाहर न फेंकने, प्लास्टिक का प्रयोग ना करने और खुले में शौच में ना करने के लिए लोगों को जागरूक किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोग जब जागरूक हो जाएंगे तो खुले में शौच करना अपने आप रूक जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीके अग्रवाल ने कहा कि बीमारियों का असली कारण खुले में शौच करना है। इसलिए हम सभी को खुले में शौच करने वालों को समझा कर रोकना होगा। नासमझी के कारण रोग फै ल रहे हैं। इस मौके पर प्रवीण सिंह, सभासद पति दिनेश विश्वकर्मा, पुनीत राय, सभासद मुखराम निषाद, ईओ नपा वीरेंद्र श्रीवास्तव, कल्पनाथ सिंह, शैलेश बरनवाल, मनोज यादव, अमित जायसवाल, अरविंद चित्रांस, अजय मौर्य, डा. डीपी तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed