{"_id":"5b634f984f1c1bc57a8b7ddc","slug":"31533235096-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का फरमान फिर भी नहीं सुधर रही शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का फरमान फिर भी नहीं सुधर रही शहर की सफाई व्यवस्था
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। लाख कवायद के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। बजबजाती नालियां और जगह-जगह लगे कूड़े की ढेर शहर में इस समय चारो तरफ देखा जा सकता है। सब कुछ जानते हुए भी चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। जिलाधिकारी के फरमान के बाद भी नपा के अधिकारियों/कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
नपा प्रशासन शहर के कुछ पॉश इलाकों और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति नारकीय हो गई है। बरसात के मौसम के चलते सड़क की पटरियों पर लगे कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। परेशान हाल लोग सिर्फ नपा प्रशासन को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कुछ इलाकों की स्थिति तो इतनी नारकीय हो चुकी है कि सामाजिक संगठनों के लोग स्वयं पहुंच कर साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शहर के बदरका पुलिस चौकी के पास नपा प्रशासन ने अस्थाई कूड़ा घर बना लिया है। ऐसी ही कुछ स्थित बड़ादेव से कालीचौरा जाने वाले मार्ग पर भी है। जामा मस्जिद तिराहे से जलकल के तरफ जाने वाले मार्ग पर भी चौबीसों घंटे कूड़े का ढेर लगा रहता है। ऐसा नहीं है कि इन स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया जाता है, लेकिन इन स्थानों को नपा द्वारा अस्थायी कूड़ाघर बना दिए जाने के चलते चौबीसों घंटे कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि नपा के पास कूड़ा निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई है, इसी के चलते नपा प्रशासन सड़क किनारे फेंके गए कूड़ों को ठीक ढंग से नहीं उठावा रहा है, क्योंकि ज्यादा कूड़ा उठाये जाने पर उसके निस्तारण को लेकर समस्या भी नपा को ही झेलनी पड़ेगी।