{"_id":"5b05b6104f1c1bde408b7614","slug":"31527100944-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रष्टाचार पर नजर रखने भाजपा ने गठित की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रष्टाचार पर नजर रखने भाजपा ने गठित की कमेटी
Updated Thu, 24 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले स्तर पर भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। जो सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि स्थानों पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बुधवार को पीडब्लूडी डाकबंगले में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जनता को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। केंद्र और प्रदेश की सरकार इस मुद्दे पर काम कर रही है। इसके बाद भी जिले स्तर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना और कोतवाली पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार अपने स्तर से अधिकारियों की नकेल कस ही रही है अब भाजपा का संगठन भी इस कार्य में लगेगा। उन्होंने बताया कि छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया गया है। यह कमेटी भ्रष्टाचार के शिकायत वाले कार्यालयों, संस्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करेगी और अधिकारियों से समन्वय बना कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करायी जायेगी। इसके साथ ही यह कमेटी एक रिपोर्ट भी तैयार करेगी, जिसे सीधे शासन को भेजा जायेगा। इस कमेटी में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के अलावा डॉ. श्याम नरायन सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा, ब्रजेश यादव, विनोद राजभर को शामिल किया है।