फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उद्घाटन मैच में गाजीपुर ने आंवक को हराया

उद्घाटन मैच में गाजीपुर ने आंवक को हराया

Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में गाजीपुर ने आंवक को हराया
बिंद्राबाजार। ग्राम पंचायत आंवक में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार दोपहर किया। इस दौरान सभी से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाघाटन मैच में गाजीपुर ने आंवक को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाअधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि इस तरह से आयोजन से खिलाड़ियों में जोश भरता है। अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे तो हमारे जनपद का नाम रोशन होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह ने भी हौसलाआफजाई की। उद्घाघाटन के बाद गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आठ ओवर में 136 रन बनाए। जवाब में आवक स्टार बिल्डिंग मटेरियल की टीम 44 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। गाजीपुर के अरविंद ने सर्वाधिक 55 रन बनाए और चार विकेट लिए। अरविंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर राजबली, डॉ. सुधाकर राव, खालिद, रामचंद्र राम, आसिफ, इरफान, रविंद्र गुप्ता, रियाज अहमद उपस्थित थे। टूर्नामेंट की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि जाहिद खान ने की आयोजन वसीम अहमद और कमेंट्रेटर शाह अफगान रहे।
विज्ञापन

00000
बिंद्रा बाजार कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
बिंद्रा बाजार। पांच दिवसीय बिंद्रा बाजार कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार दोपहर मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के सदस्य सचिव शहाब कौशल ने किया। 10 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय मैच में लगभग 32 टीमों ने अब तक नामांकन करया है। इसमें आजमगढ़ से मेंहनगर, फरिहां, लालगंज, मोहम्मदपुर, मगरावा के अलावा मऊ, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली की टीमें शामिल हैं। आयोजक हामिद शेख, इरफान हाशमी, असद शेख, आजाद सिंह सोनू, दीपक तिवारी, रिजवान, प्रवीण मिश्रा, मयंक पांडे, नीलेश सिंह, योगेश्वर मोदनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed